Get App

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिन भर आसामन में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश होने से तापमान में इजाफा नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 12:31 PM
Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
देश के कई राज्यों में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं

Weather Update: देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश जारी है। फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं मार्च महीने में मौसम ने करवट बदल ली। कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत तो मिली तो लेकिन किसानों को भारी भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) के मुताबिक, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। यह औसत से 3 डिग्री कम है। वहीं सुबह 8.30 बजे Humidity 83 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल (2 अप्रैल) को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। बता दें कि पिछले दो दिनों से उत्तर भारत के कई इलाके में बारिश का दौर चल रहा है। वहीं आज राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई जगह बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें