Get App

Weather Update: इन राज्यों में 7 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, तूफान की भी आशंका, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाकों में जारी उमस भरी गर्मी के बीच आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 7 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 11:32 AM
Weather Update: इन राज्यों में 7 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, तूफान की भी आशंका, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल में बारिश हो सकती है

Weather Update: देश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने 7 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 4 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कर्नाटक, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रायदीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 04 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने और तेज धूप हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में बारिश की स्थिति नहीं बन रही है।

5 और 6 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

6 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में बारिश हो सकती है। वहीं कल यानी 5 सितंबर को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण, गोवा, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें