Weather Update: दिल्ली-बिहार UP में लू का अलर्ट, 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Weather Today: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रह है। कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज (2 जून 2024) दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, और केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है

अपडेटेड Jun 02, 2024 पर 9:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Heatwave Alert Today: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है।

उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राजस्थान में तापमान 50 के आसपास पहुंच रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज (2 जून) हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में लू चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान में 4 और 5 जून तक लू का दौर जारी रह सकती है। इसके अलावा 2 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी, त्रिपुरा, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की ओर बढ़ गया है। IMD के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में 7 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


जून की शुरुआत में ही दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कल यानी शनिवार शाम तीन बजे के करीब दिल्ली और नोएडा में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली और फिर दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। अगले 2 दिनों तक दिल्ली में कुछ इसी तरह के मौसम बने रहने की उम्मीद है। आज दिल्ली का तापमान 39.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 32.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44.82 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं दूसरी ओर इस हफ्ते के शुरुआती कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अंत के कुछ दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मैसम विभाग ने 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 3 से 4 जून तक मणिपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश का अनुमान है। 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Heatwave Alert: दिल्ली-बिहार समेत 10 राज्यों में लू का अलर्ट जारी, असम-मेघालय में भारी बारिश की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।