Weather Update: मौसम विभाग ने शुक्रवार (28 फरवरी) को कहा कि मार्च से लेकर मई तक देश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। इससे सर्दियों में बोई जाने वाली गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को खतरा हो सकता है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने इस साल मार्च से मई के बीच देश के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी के अनुसार, भारत के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आने वाले महीनों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की आशंका है।
