Weather Update: देश के तमाम इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो कर 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश के बारण दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। IMD ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह-सुबह बारिश हो जाने की वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
