Weather Update: उत्तर पूर्व और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं मौमस विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है

अपडेटेड Aug 26, 2023 पर 12:21 PM
Weather Update: पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अगले 2-3 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Weather Update: इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। देश के कई इलाके भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अगले 2-3 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्किम के सोरंग, नामची जिले में भारी बारिश से रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है। लैंडस्लाइड से कई सड़कें टूट गई हैं। फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पानी और बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। जिससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 26 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी। दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है। दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी झलेनी पड़ सकती है।

हिमाचल में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश हो रही है। राज्य में भारी बारिश की वजह से लोगों को लैंडस्लाइड, बादल फटना, बाढ़ जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में अब तक कम से कम 367 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में करीब 12,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।

Madurai Train Fire: मदुरै रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन में लगी आग, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे प्रशासन अलर्ट हो गया है। ,मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोडा जिले में 26 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रविवार को मौसम समान्य रहने की उम्मीद जताई गई है। 27 अगस्त से राज्य में बारिश के आसार बेहद कम हैं।

ओडिशा में मौसम का हाल

ओडिशा में मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक और बारिश होने का अनुमान लगाया है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, ढेंकनाल, कंधमाल, कालाहांडी, रायगड़ा, नबरंगपुर, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।