दिल्ली में अगले 2 दिनों तक गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना, IMD ने इन राज्यों में भारी बारिश का जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने कहा कि अगले 3 दिनों तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम एजेंसी ने केरल के 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट और राज्य के बाकी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने दिल्ली में आज दिन में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। गुरुवार दोपहर को इंडिया गेट के पास लुटियंस दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आज दिन में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के कार्यालय ने दिन में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- चीन ने ताइवान के चारों तरफ शुरू किया अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, लाइव फायरिंग के साथ मिसाइलें लॉन्च करने का प्लान


अधिकारी ने कहा कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 7 मिलीमीटर बारिश हुई।

इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

- मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले तीन दिनों तक तीन दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम एजेंसी ने केरल के 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट और राज्य के बाकी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और कन्नूर के लिए दिन के लिए रेड अलर्ट और शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

- मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में शनिवार से बारिश की गतिविधियां तेजी होंगी।

- तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक 4 से 6 नवंबर के बीच, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 5 अगस्त को, तेलंगाना में 6 से 8 जुलाई तक और 8 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

- 5 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 8 अगस्त को मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में एवं 5 से 8 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र और गोवा में बारिश होगी।

- 5 अगस्त को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

- उत्तराखंड में 4 और पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।