Weather Updates: कंपकंपाती ठंड के लिए रहें तैयार, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार जैसे राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी आशंका है। वहीं कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है

अपडेटेड Dec 04, 2022 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Weather Updates: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। कई शहरों के तापमान में भारी बदलाव आ चुका है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली-यूपी सहित मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और झारखंड में ठंड ने अपना प्रकोप अब बढ़ा दिया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसम से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली वासियों को प्रदूषण से राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों का AQI आज यानी 4 दिसंबर को 400 के पार है। वहीं, आने वाले दिनों स्मॉग का खतरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। दिल्ली के आसमान में आज (रविवार) सुबह के समय धुंध छाई है। वहीं हवाओं की रफ्तार के सुस्त पड़ने से कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

बढ़ सकती है ठंड


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों का तापमान गिर गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यहां ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान रात के समय ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीत लहर दस्तक दे सकती है। इसके साथ ही इस साल ठंड अपने कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Blood Sugar को कंट्रोल करने के लिए ये जड़ वाली सब्जियां हैं रामबाण, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

इन राज्यों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे इन इलाकों में भी तापमान का पारा गिरा है। रविवार को दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभर सकता है। जिसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।