Get App

Weather Updates: देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, यहां आ सकती है बाढ़

Weather Updates: देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली में बारिश के आसार बेहद कम हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 10:15 AM
Weather Updates: देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, यहां आ सकती है बाढ़
Weather Updates: 10 अगस्त तक देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Weather Updates: जुलाई के महीने में देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इस महीने भी कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 अगस्त को और उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं 9 अगस्त तक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही बारिश हो सकती है। आज बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन सभी राज्यों में मौसम को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. तटीय राज्यों में भी लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई इलाकों में 4-5 दिन तक जोरदार बारिश हो सकती है। 10 अगस्त तक देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अब मानसून कमजोर नजर आ रहा है। अगस्त के शुरुआत में दिल्ली में झमाझम बारिश हुई थी। जिसकी वजह से सफदरजंग में 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नई दिल्ली में आज मध्यम बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें