Weather Updates: दिल्ली-नोएडा में आंधी बारिश का येलो अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बारिश और आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है

अपडेटेड May 28, 2023 पर 11:03 AM
Weather Updates: अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने के आसार बेहद कम हैं

Weather Updates: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है। उत्तर भारत में कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह की शुरुआत तेज आंधी और बारिश के साथ हुई। कुछ जगहों पर हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आगे भी दो दिन तेज आंधी व बारिश का अनुमान जताया है। इसे लेकर 28 और 29 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में आई गिरावट


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 7 डिग्री कम है। कई इलाकों में आंधी के बाद कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। हालांकि यह दस मिनट से आधे घंटे तक ही रही। इस दौरान सफदरजंग में 17.5 एमएम, पालम में 19 एमएम, लोदी रोड में 18 एमएम, रिज में 36 एमएम, आया नगर में 19.8, गुरुग्राम में 18.5, फरीदाबाद में 15.5, गाजियाबाद में 13, जाफरपुर में 32, नरेला में 29.5, पीतमपुरा में 30, पूसा में 95 और मयूर विहार में 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Diabetes: रोजाना खाली पेट पिएं आंवला पाउडर की चाय, ब्लड शुगर और हाई BP हमेशा रहता है कंट्रोल

आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

28 मई और सोमवार 29 मई को भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना ह कि रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। 30 व 31 मई को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। अगले 5 दिनों तक लू चलने के आसार बेहद कम हैं।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गरज और तेज हवाएं चल सकती है। उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बादलों की गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।