Weather Updates: केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में लू से मिली राहत

Weather Forecast: मानसूनी बारिश से देश कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ गया है। जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, मणिपुर जैसे कई राज्यों में बारिश होगी। आज 24 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश हो सकती है

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 9:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज के साथ बारिश और 30 से 42 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं कुछ राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। जिससे चिलचिलाती गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून (southwest monsoon) आगे बढ़ गया है। जिससे आज (24 जून 2024) महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश के कारण केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे मौसम सुहावना नजर आ सकता है। बिहार, झारखंड, में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में मौसम बदल गया है। प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली मे.24 जून से लेकर 29 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्लीवालो के लिए सबसे राहत की बात यह है कि अब यहां लू नहीं लौटेगी। तेज हवाएं और हल्की बारिश या कुछ समय के लिए बौछारें पड़ेंगी। बारिश से उमस वाली गर्मी जरूर परेशान कर सकती है। उमस वाली गर्मी लू की गर्मी से अधिक खतरनाक मानी जाती है। आज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

केरल और कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज (24 जून) गोवा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 23 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। जिससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

Weather Updates: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, 25 और 26 को लू का अलर्ट, मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।