Weather Updates: मई के महीने में आमतौर पर देश के नागरिक भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार मौसम ने ऐसी करवट ली है कि शुरुआती महीने में लोग गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने सोमवार को उत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे यह साल 2010 के बाद से मई महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन (2nd coolest May day) रहा।
