Delhi Rains: दिल्लीवासियों ने 'बेमौसम' बारिश का उठाया लुत्फ, Twitter पर तस्वीरों और वीडियो की आई बाढ़

Delhi Rains: दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार शाम को भी हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के दौरान और बारिश की संभावना जताई है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 3:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Rains: दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा सहित कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई

Delhi Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को 'बेमौसम' बारिश हुई। बारिश की वजह से दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी। दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा सहित कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। जबकि गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई।

दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार शाम को भी हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के दौरान और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। IMD ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम कार्यालय के अनुसार, आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

IMD ने भारत के कई हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है। इनमें दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- AI Spam Filter: फर्जी कॉल और SMS पर लगेगी लगाम, AI स्पैम फिल्टर स्थापित करेगा TRAI

इन राज्यों में अपेक्षित बारिश 1-3 मई के बीच होगी। इसके बाद 4 मई से बारिश में उल्लेखनीय कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 मई से धीरे-धीरे कमी के बाद देश भर में चल रहे बारिश का दौर 5 मई से कम होने की उम्मीद है।

बारिश की तस्वीरें

दिल्ली में हुई बारिश के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ आ गई है। तमाम लोग अपने इलाके में हुई बारिश की तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।