Weather Updates: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates: उत्तर भारत में कड़क ठंड पड़ रही है। मौसम का विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आयानगर के आसपास पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। IMD ने उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 9:15 AM
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर राज्‍यों में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, उत्‍तर-पश्चिम राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। इस दौरान लोग क्रिसमस और न्‍यू ईयर के सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 27 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा पड़ने की आशंका है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आठवीं कक्षा तक के छात्रों के स्कूल बंद रहेंगे।

कई राज्यों में लुढ़का पारा


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय IMD के अनुसार अगले 4 दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात के पारे में और गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। घना कोहरा ठंड और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया।

Weather Updates: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश के आसार

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा (dense to very dense fog) छाया रहेगा। लेकिन इसकी डेनसिटी (Density) धीरे-धीरे कम हो जाएगी और उसके बाद नमी में कमी की संभावना के कारण फैल जाएगी।

जारी रहेगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कड़क ठंड जारी रहेगी। श्रीनगर और जम्मू क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंड वाली रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 4.1 और श्रीनगर में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में 31 दिसंबर तक पारे में और गिरावट आ सकती है। चिल्ला कलां के बीच कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह और कारगिल में भी कई जगह पारा अधिक गिरने से नलों में पानी जम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर 29 दिसंबर को भी देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।