Get App

Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Updates: पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इधर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 19, 2023 पर 9:31 AM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
Weather Updates: दिल्ली-NCR में बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है

Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (State Emergency Operation Centre) का कहना है कि उत्तराखंड के देहरादून जिसे के एक गांव में लैंडस्लाइड के बाद 80 लोग बेघर हो गए हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और पूरे NCR में आज सुबह (19 अगस्त) की शुरुआत बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। जल्द ही ये सिलसिला तेज हवाओं के साथ बारिश में बदल गया। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में बारिश से जलभराव

दिल्ली-NCR में बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की खबरें आने लगी हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह-सुबह की बारिश से ही कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। तापमान की बात करें तो इन दिनों न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगस्त में इस साल बेहद कम बारिश के साथ गर्म महीना दर्ज किया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें