देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज (19 जुलाई) कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कर्नाटक के तटीय इलाके, गुजरात, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और यनम, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी हो सकती है।
