Credit Cards

Weather Updates: गुजरात और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी, मुंबई में भारी बारिश, जानिए दिल्ली में मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। वहीं मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते बारिश की संभावना है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
Weather Forecast: मुंबई में महानगर पालिका ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।

देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कुछ इलाके उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत में भी बारिश कम हुई है। लिहाजा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज (22 जुलाई) और कल 23 जुलाई को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही गुजरात, गोवा, कोंकण, महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इधर मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। जिससे शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में 22 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली वालों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई को ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में 23 से 25 जुलाई के बीच बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की- फुल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 26 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में 22 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कुमाऊं में ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों और राजधानी देहरादून में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मुंबई में येलो अलर्ट जारी

मुंबई में पिछले की दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह पानी भर गया है। लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation - BMC) ने शहर में दोपहर 12.50 बजे हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीह 4.59 मीटर ऊपर उठ सकती हैं। वहीं महाराष्ट्र में भारी बारिश को देखते हुए NDRF टीम अलर्ट मोड पर है। NDRF ने कहा कि हमने मानसून सीजन को देखते हुए वसई (पालघर), ठाणे, घाटकोपर, पवई (कुर्ला), रायगढ़, खेड़ और चिपलून (रत्नागिरी), कुडाल (सिंधुदुर्ग), कोल्हापुर, सांगली, सतारा में टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा मुंबई में तीन टीमें और नागपुर में एक टीम तैनात की गई है।

Kedarnath Landslide: केदारनाथ में गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत, कई घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।