Get App

Weather Updates: मध्य प्रदेश और गुजरात में रेड अलर्ट, राजस्थान और महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 28 जुलाई के लिए मध्य प्रदेश और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2024 पर 10:37 AM
Weather Updates: मध्य प्रदेश और गुजरात में रेड अलर्ट, राजस्थान और महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Forecast: दिल्ली में जुलाई के महीने में बेहद कम बारिश हुई है। अब अगस्त में भारी बारिश के आसार हैं।

देश के कई राज्यों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने वाले कुछ दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है। इससे लोगों के हाल-बेहाल हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र की बात करें तो यहां लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। घर से लेकर दुकान तक में बारिश का पानी घुस चुका है। महाराष्ट्र में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रही। जिससे कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज (28 जुलाई 2024) तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली में बारिश होने के बाद से ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। IMD के मुताबिक, इस इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में अब तक हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई है। मौसम जानकारों का कहना है कि औसतन एक सीजन में दो से तीन दिन भारी बारिश दर्ज की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें