पिछले कई दिनों से भारी बारिश की मार झेल रहे महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिलने के आसार बढ़ गए हैं। वहीं उत्तर-भारत के मैदानी इलाकों में आज से झमाझम बारिश हो सकती है।
पिछले कई दिनों से भारी बारिश की मार झेल रहे महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिलने के आसार बढ़ गए हैं। वहीं उत्तर-भारत के मैदानी इलाकों में आज से झमाझम बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई जगह लैंड स्लाइड की कई घटनाएं सामने आईं हैं। महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण जोन में पिछले 3 दिन में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और लैंड स्लाइड के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 पर पहुंच गई। मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं।
राज्य में कम से कम 1,35,313 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया गया है। जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले के 78,111 और कोल्हापुर जिले में 40,882 लोग शामिल हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं, जिससे बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है।
वहीं IMD के मुताबिक, आज से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो सकत है। साथ ही अगले हफ्ते उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी और उत्तरी भारत में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।
IMD ने कहा कि 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-28 जुलाई को और पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जुलाई को बारिश होने का अनुमान है। 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश हो सकती है।
IMD ने आगे कहा कि जुलाई तक गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।