Get App

Weather Updates: दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, IMD ने गोवा के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Weather Updates: दिल्ली (Delhi) में सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 81% दर्ज की गई। एयर क्वालिटी (Air Quality) और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के आंकड़ों के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर 83 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और IMD ने बृहस्पतिवार तक तटीय राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 12:50 PM
Weather Updates: दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, IMD ने गोवा के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Weather Updates: कोलकाता में बारिश के बाद जलजमाव वाली सड़क से गुजरते यात्री

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिल्ली (Delhi) में सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 81% दर्ज की गई। एयर क्वालिटी (Air Quality) और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के आंकड़ों के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर 83 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

बता दें शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मीडियम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

गोवा के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार तक तटीय राज्य के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें