Weather Updates: हिमाचल से बिहार तक... भारी बारिश की आशंका, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश जारी है। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर राज्यों में आज, 17 अगस्त को बारिश का अनुमान जताया गया है। अपने शहर में मौसम का हाल जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 9:59 AM
Weather Updates: आज 17 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

Weather Updates: देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। यहां कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। इन दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश और लैंडस्लाइड जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के राज्यों में आज (गुरुवार) से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं, 17 अगस्त से मध्य भारत से जुड़े राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ इलाकों में बारिश होगी। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह नॉर्थ-ईस्‍ट में भी 16 से 20 अगस्‍त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित विदर्भ के क्षेत्रों में 17 से 20 अगस्‍त तक बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज, 17 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली के आसमान में बादल देखे जा सकते हैं। दिल्ली में 19 अगस्त से बारिश की संभावना जताई गई है। 18 अगस्त को नई दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लखनऊ में 18 अगस्त से बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

Chandrayaan-3 Live Updates: चंद्रमा पर आज इतिहास रचेगा चंद्रयान-3, करीब आ गई घड़ी

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

इन दिनों उत्तराखंड में मानसूनी बारिश खूब कहर ढहा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि उत्‍तराखंड और हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, कोंकण और गोवा सहित मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र व गुजरात के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

राजस्‍थान में मौसम का हाल

अगस्‍त के महीने में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद से ही राजस्‍थान में ज्‍यादा बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक पूर्वी राजस्‍थान के कुछ हिस्‍से जैसे जयपुर, भरतपुर व जोधपुर में बारिश हो सकती है।

जानिए दक्षिण भारत में मौसम का हाल

दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु राज्‍य में अगले दो दिन तक बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।