Get App

फिल्म वेलकम बैक में डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड की वजह से नहीं मिला रोल, मल्लिका शेरावत का दावा

मल्लिका ने कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रैंड को इसमें लेना चाहते थे, इसलिए उन्हें कोई रोल नहीं मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 9:45 PM
फिल्म वेलकम बैक में डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड की वजह से नहीं मिला रोल, मल्लिका शेरावत का दावा

ऑनस्क्रीन बोल्ड किरदार निभाने के लिए मशहूर रहीं ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) इन दिनों फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। शेरावत ने फिल्म वेलकम बैक (Welcome Back) में कोई किरादर नहीं निभाने के बारे में खुलासा किया है। 

मल्लिका शेरावत ने दावा किया है कि वेलकम बैक (Welcome Back) के डायरेक्टर ने उनके बजाय अपनी गर्लफ्रेंड को कॉस्ट (Cast) किया है। सिर्फ इसी वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं।

बता दें कि साल 2007 में फिल्म वेलकम (Welcome) रिलीज हुई थी, जिसमें मल्लिका शेरावत, अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), परेश रावल (Paresh Rawal), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने अभिनय किया था। इसकी सिक्वेल फिल्म वेलकम बैक है।

वेलकम बैक फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल थे लेकिन इस बार, लीड रोल में जॉन अब्राहम (John Abraham) और श्रुति हासन (Shruti Haasan) नजर आए थे। इसमें शाइनी आहूजा, डिंपल कपाड़िया और नसीरुद्दीन शाह ने भी अभिनय किया। वेलकम और वेलकम बैक का निर्देशन अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने किया था। 

पिंकविला (Pinkvilla) के साथ बात करते हुए मल्लिका ने कहा कि वेलकम का सीक्वेल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही डालेगा ना उसमें। वेलकम 2 बना तो उसमें भी अपनी गर्लफ्रैंड को डाल दिया बताए, अब मैं क्या करूं।   

मल्लिका ने आगे कहा कि लेकिन यह सच है। जब वे सीक्वेल बनाते हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट करते हैं, हीरो अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट करता है, फिर मैं क्या करूं?  शेरावत ने कहा कि बॉलीवुड में मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मैं कभी किसी एक्टर, डायरेक्टर, या प्रोड्यूसर के साथ नहीं रही। मेरे साथ मेरा हमेशा काम रहता है। अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। लेकिन अगर कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर वो अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट करना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है। अब इसमें मुझे क्या करना चाहिए? सिर्फ इसी कारण से वेलकम बैक में मेरा रोल मेरे हाथ से निकल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें