कोरोना काल के बाद से दुनिया भर में ऑनलाइन कामकाज का चलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहले भी ऑनलाइन काम नहीं होते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जो काम ऑफिस में होते थे वो भी ऑनलाइन होने लगे।
कोरोना काल के बाद से दुनिया भर में ऑनलाइन कामकाज का चलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहले भी ऑनलाइन काम नहीं होते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जो काम ऑफिस में होते थे वो भी ऑनलाइन होने लगे।
कम्युनिकेशन बढ़ाने के लिए कई तरह के माध्यमों का इस्तेमाल किया जाने लगा। इस बीच आज कल हम लोग ऑफिस के कामकाज या अन्य काम के लिए ई-मेल का इस्तेमाल खूब करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईमेल और जीमेल क्या अंतर है। ऑफिस के कामकाज के लिए आप आउटलुक का भी इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या इसके बारे में भी जानते हैं?
Gmail Tips and Tricks: जल्दबाजी में गलत आदमी के पास चला गया है Email, जानें डिलीट करने का आसान तरीका
पिछले कुछ दशक में ऐसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उभर कर सामने आएं, जिन्होंने IT सेक्टर में बड़ा बदलाव किया है। इसी वजह से आज का आधुनिक दौर सूचना क्रांति का दौर है। अब तो कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आ चुके हैं, जो पल भर में आपके द्वारा भेजी गई सूचना किसी और तक पहुंचा देते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि जीमेल और ईमेल के बीच में क्या अंतर होता है?
Email- ईमेल का मतलब स्टैंड फॉर इलेक्ट्रॉनिक मेल (Stand for Electronic Mail) होता है। किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए जो मैसेज भेजे जाते हैं उसे ईमेल कहते हैं। ये एक एड्रेस होता है जैसे XYZ123... इस एड्रेस का इस्तेमाल हम सूचना को भेजने के लिए करते हैं।
Gmail
वहीं अगर Gmail की बात करें तो ये ईमेल के मैसेज को भेजने का कार्य करता है। इसे आप इस उदाहरण से समझिए हमारे ईमेल एड्रेस के बाद @gmail.com लगा हुआ होता है। इससे ये पता लगता है कि हमारे उस मैसेज को भेजने का काम गूगल कर रहा है।हालांकि जिस माध्यम से हम सूचना को भेजते हैं उसका पता भी हमें इसके साथ जोड़ना होता है।
वहीं अगर हमारे ईमेल एड्रेस के बाद @outlook.com लगा हो, तो हमारे मैसेज को माइक्रोसॉफ्ट भेजने का काम कर रहा है। ऐसे में जीमेल हमारे मैसेज को भेजने का काम करता है। वहीं ईमेल हमारा पता होता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।