आपकी उम्र और हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? जानें एक्सपर्ट की राय

सही लाइफस्टाइल और हाइट के मुताबिक वजन हमें कई बीमारियों से बचाता है। हम अक्सर ये सवाल करते हैं कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी ऊंचाई और उम्र के मुकाबले कितना होना चाहिए? एक्सपर्ट का कहना है कि इस सवाल का कोई जवाब नहीं है लकिन किसी व्यक्ति के शरीर के टाइप, लाइफस्टाइल और शारीरिक एक्टिविटी के मुताबिक वजन होना चाहिए

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 4:29 PM
सही लाइफस्टाइल और हाइट के मुताबिक वजन हमें कई बीमारियों से बचाता है।

सही लाइफस्टाइल और हाइट के मुताबिक वजन हमें कई बीमारियों से बचाता है। हम अक्सर ये सवाल करते हैं कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी ऊंचाई और उम्र के मुकाबले कितना होना चाहिए? एक्सपर्ट का कहना है कि इस सवाल का कोई जवाब नहीं है लकिन किसी व्यक्ति के शरीर के टाइप, लाइफस्टाइल और शारीरिक एक्टिविटी के मुताबिक वजन होना चाहिए। अगर आपकी हाइट के मुताबिक आपका वजन है तो आप मोटापे से जुड़ी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

बीमारियों से दूर रखता है सही वजन

एक्सपर्ट के मुताबिक हर व्यक्ति को अपनी ऊंचाई के अनुसार वजन बनाए रखना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हम कई बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि उनकी लंबाई के हिसाब से उनका वजन कितना होना चाहिए। यह कैलकुलेशन आमतौर पर BMI (बॉडी मैक्स इंडेक्स) पर आधारित होती है। ये किसी व्यक्ति के वजन और उसकी ऊंचाई के संबंध को नापता है।


क्या होता है BMI

18.5 से कम बीएमआई का मतलब है कि व्यक्ति का वजन कम है।

18.5 और 24.9 के बीच का बीएमआई आइडल है।

25 और 29.9 के बीच का बीएमआई अधिक वजन वाला होता है।

30 से अधिक का बीएमआई मोटापे को दर्शाता है।

हाइट के मुताबिक इतना होना चाहिए वजन

अगर हमारी हाइट 4 फीट 10 इंच है तो वजन 41 से 52 किलो होना चाहिए।

अगर हमारी हाइट पांच फीट है तो हमारा वजन 44 से 55.7 किलो के बीच होना चाहिए।

अगर हमारी हाइट पांच फीट दो इंच है तो हमारा वजन 49 से 63 किलो के बीच होना चाहिए।

अगर हमारी हाइट पांच फुट चार इंच है तो हमारा वजन 49 से 63 किलो के बीच होना चाहिए।

पांच फुट छह इंच लंबे व्यक्ति का वजन 53 से 67 किलो के बीच होना चाहिए।

अगर हमारी हाइट पांच फुट आठ इंच है तो हमारा वजन 56 से 71 किलो के बीच होना चाहिए।

पांच फुट दस इंच पर वजन 59 से 75 किलो के बीच होना चाहिए।

अगर हमारी हाइट छह फीट है तो हमारा वजन 63 से 80 किलो के बीच होना चाहिए।

Uday Kotak ने SVB क्राइसिस के बारे में दिया बड़ा बयान, कहा-यह तो होना ही था

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।