मार्च में थोक महंगाई दर 29 महीने के निचले स्तर पर गिरकर रही 1.34%

सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने मार्च के थोक महंगाई के आंकड़े जारी किये हैं। इसके मुताबिक मार्च में थोक महंगाई दर 1.34% पर रही। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 1.6% पर रहने का अनुमान था। मासिक आधार मार्च में WPI 3.85% से घटकर 1.34% रही

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 1:22 PM
मार्च में प्याज की थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ। ये -40.14% से बढ़कर -36.83% रही। जबकि आलू की थोक महंगाई दर -14.30% से घटकर -23.67% रही

सरकार ने मार्च महीने के महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिये हैं। जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में थोक महंगाई दर 29 महीने के निचले स्तर पर आ गई। जिससे सरकार को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलती नजर आई। मार्च में थोक महंगाई दर (WPI) 1.34% पर रही। जबकि मार्च महीने में थोक महंगाई दर (WPI) 1.6% पर रहने का अनुमान था। वहीं मासिक आधार के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में WPI 3.85% से घटकर 1.34% रही। आज यानी कि 17 अप्रैल को सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने मार्च के थोक महंगाई के आंकड़े जारी किये हैं।

खाद्य की मंहगाई दर में भी गिरावट देखने को मिली। खाद्य की WPI मासिक आधार पर 2.76% से घटकर 2.32% रही। फ्यूल एंड पावर की WPI में भी गिरावट आई। मासिक आधार पर फ्यूल एंड पावर WPI 14.82% से घटकर 8.96% रही। जबकि मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट की WPI में भी राहत मिली है। ये मासिक आधार पर 1.94% से घटकर -0.77% रही।

तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स के 9 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जिसमें ट्रेड लेने से निवेशक और ट्रेडर्स होंगे मालामाल


भारतीय रसोई में सब्जियों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले आलू की थोक महंगाई दर भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। मासिक आधार पर आलू की थोक महंगाई -14.30% से घटकर -23.67% रही।

लेकिन प्याज ने मार्च में लोगों के आंसू बहाये। प्याज की थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ। प्याज की थोक महंगाई दर मासिक आधार पर -40.14% से बढ़कर -36.83% रही।

अंडे और मांस की थोक महंगाई दर पर राहत मिली। अंडे, मांस की थोक महंगाई 1.49% से घटकर 1.36% रही जबकि कुल मिलाकर सब्जियों की थोक मंहगाई दर में बढ़ोत्तरी आई। मार्च में मासिक आधार पर सब्जियों की थोक महंगाई -21.5% से बढ़कर -2.22% रही।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।