Get App

World Happines Report 2021: खुशहाल देशों की लिस्ट में 139वें स्थान पर भारत, अब भी टॉप पर है फिनलैंड

द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ग्लोबल हैप्पीनेस की स्थिति का एक ऐतिहासिक सर्वे है, जो 149 देशों को उनके नागरिकों की खुशी के हिसाब से रैंक करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2021 पर 3:56 PM
World Happines Report 2021: खुशहाल देशों की लिस्ट में 139वें स्थान पर भारत, अब भी टॉप पर है फिनलैंड

यूएन ससटेनेबल डेवलपमेंट सोल्यूशन नेटवर्क की तरफ से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 (World Happiness Report 2021) जारी कर दी गई है और फिनलैंड (Finland) को एक बार फिर दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में ताज पहनाया गया। UN वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 की सूची में भारत 149 देशों में से 139 वें स्थान पर है। 2019 में, भारत 140 वें स्थान पर था।

द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ग्लोबल हैप्पीनेस की स्थिति का एक ऐतिहासिक सर्वे है, जो 149 देशों को उनके नागरिकों की खुशी के हिसाब से रैंक करता है। इस बार वर्ल्ड हैप्पिनेस रिपोर्ट 2021 में Covid-19 के प्रभाव और पूरी दुनिया के लोगों ने कैसे काम किया, इस पर ध्यान दिया गया था।

वार्षिक रिपोर्ट प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, स्वस्थ जीवन और नागरिकों की राय के आधार पर देशों को रैंक करती है। सर्वे में शामिल लोगों को 1-10 पॉइंट के बीच रैंकिंग करने के लिए कहा गया, जिसमें उनसे कुछ गलत होने पर उन्हें कितना सामाजिक समर्थन मिलता है? अपनी स्वतंत्रता को अपने जीवन विकल्प बनाने के लिए, उनका समाज कितना भ्रष्ट है? और वे कितने उदार हैं? इस तरह के सवाल पूछे गए।

फिनलैंड को लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। नॉर्डिक राष्ट्र के बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नॉर्वे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 105 वें, बांग्लादेश 101 वें और चीन 84 वें स्थान पर है।

वहीं युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में लोग अपने जीवन से सबसे ज्यादा दुखी हैं, इसके बाद ज़िम्बाब्वे (148), रवांडा (147), बोत्सवाना (146) और लेसोथो (145) हैं। हैप्पीनेस स्टडी दुनिया के देशों को गैलप वर्ल्ड पोल के सवालों के आधार पर रैंक करता है। GDP और सामाजिक सुरक्षा सहित कई दूसरे मुद्दों के आधार पर इसका रिजल्ट जारी किया जाता है।

दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) हैप्पीनेस रैंक में 19वें स्थान पर है। कुल मिलाकर, इंडेक्स ने पिछले सालों की रिपोर्ट की तुलना में खुशी के स्तर में थोड़ा बदलाव दिखाया, जो Covid-19 महामारी से पहले की जानकारी पर आधारित था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें