Toll Plaza से अब बिना टोल दिए निकल सकते हैं आप, लेकिन सिर्फ एक शर्त पर..., पढ़ें NHAI की नई गाइडलाइंस

NHAI ने टोल प्लाजा पर वाहनों के सुगम और त्वरित आवाजाही के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं

अपडेटेड May 27, 2021 पर 12:29 PM

टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर वाहनों के सुगम और त्वरित आवाजाही के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कम से कम वेटिंग टाइम सुनिश्चित करने के लिए टोल प्लाजा पर पीक आवर्स के दौरान भी प्रति वाहन 10 सेकंड से ज्यादा सर्विस टाइम ने लगे इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। NHAI ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) अब एक नया मानदंड बन गया है, यात्री जल्दी से टोल भुगतान के लिए FASTag को अच्छे विकल्प के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि इससे ड्राइवरों और टोल ऑपरेटरों के बीच कोई फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं होता है।

क्या हैं NHAI की नई गाइडलाइंस?

- नए दिशानिर्देशों का उद्देश्य टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम को कम करना और नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर पीक आवर्स के दौरान भी प्रति वाहन 10 सेकंड से ज्यादा का सर्विस न लगे ये सुनिश्चित करना है।

- नए दिशानिर्देश टोल प्लाजा पर वाहनों को 100 मीटर से ज्यादा लंबी कतार में लगने से रोककर यातायात के बिना किसी रुकावट के फ्लो को भी सुनिश्चित करेंगे।

- हालांकि, अधिकांश टोल प्लाजा पर 100 फीसदी FASTag अनिवार्य होने के बाद वेटिंग टाइम नहीं है, फिर भी अगर किसी कारणवश टोल पर गाड़ियों की 100 मीटर से ज्यादा लंबी कतार लग जाती है, तो वाहनों को बिना टोल चुकाए ही गुजरने दिया जाएगा। लेकिन ये सिर्फ तब ही लागू होगा जब टोल बूथ से 100 मीटर के दायरे में कतार नहीं लग जाती।

- हर एक टोल लेन पर टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली लाइन खींची जाएगी।


- इससे टोल प्लाजा ऑपरेटरों पर भी जवाबदेही का दबाव बढ़ेगा।

NHAI ने फरवरी 2021 के मध्य से सफलतापूर्वक 100% कैशलेस टोलिंग में परिवर्तन किया है, इसलिए NHAI टोल प्लाजा पर FASTag की कुल पहुंच 96% तक पहुंच गई है और कई टोल प्लाजा पर 99% है।

देश में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लैक्शन (ETC) को ध्यान में रखते हुए, एक कुशल टोल क्लैक्शन सिस्टम रखने के लिए अगले 10 सालों के लिए यातायात अनुमानों के अनुसार एक नया डिजाइन और आगामी टोल प्लाजा बनाने पर जोर दिया गया है। हाईवे यूजर्स द्वारा FASTag की निरंतर बढ़ोतरी और अपनाना उत्साहजनक है और इससे टोल संचालन में ज्यादा दक्षता लाने में मदद मिली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।