आप एक घर खरीदने की कोशिश कर रहे हों, नए किराएदारों को ला रहे हैं, ड्राइवर किराए पर ले रहे हों या यहां तक कि घरेलू मदद लेने के लिए नौकर रख रहे हों, तो उन लोगों की पहचान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को के आधार को वैरीफाई करने क तरीका बताया है ताकि आप बैकग्राउंड चेक कर सकें। UIDAI ने चेतावनी दी है कि सभी 12 डिजिट नंबर आधार नहीं होते। सामने वाले की पहचान सही है या नहीं, ये आप आधार के जरिये चेक कर सकते हैं।
UIDAI ने आधार के साथ होने वाले धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के कारण चेतावनी जारी की है कि आधार कार्ड (Aadhar Card) को कार्ड धारक की पहचान प्रमाण के तौर पर स्वीकार करने से पहले वैरिफाई जरूर कर लें। Aadhar Card का वैरिफिकेशन ऑलनाइन किया जा सकता है। बस इस आसान तरीके से आधार को वैरिफाई कर सकते हैं। सभी 12 अंकों की संख्या आधार नहीं होती। ये जानने के लिए आधार नंबर सही है या नहीं, आप इसे UIDAI की वेबसाइट पर वैरिफाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आधार वैरिफाई
UIDAI ने बताया कि आधार नंबर वैरिफाई करने के लिए सबसे पहले सीधे resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर लॉग इन करना होगा। यहां 12 डिजिट लिखने होंगे। सिक्योरिटी कोड और कैप्चा भरने के बाद Proceed to Verify पर क्लिक करना होगा।
2- 12 अंकों की संख्या डालें
3- सुरक्षा कोड या कैप्चा दर्ज करें
4- Proceed to Verify विकल्प पर क्लिक करें
5- 12 अंकों की संख्या की वैरिफिकेश स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।