कोरोना वायरस के इस दौर में ज्यादातर लोग घर बैठे कमाई करना चाहते हैं। अगर आपके पास भी पुराने सिक्के घर की गुल्लक में रखें हैं, तो ये आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि कैसे 1 और 2 रुपये के पुराने सिक्के आपको घर बैठे लखपते बना सकते हैं। कई अमीर लोगों को पुराने और रेयर सिक्के खरीदने का शौक होता है। ऐसे में अगर आपको पुराने सिक्कों संग्रह (कलेक्शन) करने का शौक है तो यह आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बस आपको इन सिक्कों को सही जगह बेचना होगा।
आज हम आपको एक ऐसे सिक्के के बारे में बता रहे हैं। अगर वह सिक्का आपकी गुल्लक में है तो समझिए कि आप घर बैठे लखपति बन गए। जी हां, 2 रुपये का यह सिक्का आपको लखपति बना देगा। 2 रुपये का यह सिक्का सन 1994 का बना है। इस सिक्के के पीछे भारत का झंड़ा बना हुआ है। क्विकर (Quickr) वेबसाइट पर इन रेयर सिक्कों की कीमत 5 लाख रुपये लगाई गई है।
वहीं आजादी से पहले क्वीन विक्टोरिया के एक रुपये का सिल्वर के सिक्के की कीमत 2 लाख रुपये है। इसी तरह जॉर्ज वी किंग एम्परर 1918 के एक रुपये के ब्रिटिश सिक्के की कीमत 9 लाख रुपए तक लगाई गई है।
बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Quickr पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। हालांकि ये सेलर और बायर के बीच हे कि वे किस कीमत पर राजी होते हैं, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि इन सिक्कों की काफी डिमांड है, जिसके लाखों रुपये आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं और इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दें। खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं।