Silver Price Today: चांदी की कीमतों में 7 अगस्त को उछला आया है। दिल्ली में सर्राफा बाजार में आज चांदी का स्टैंडर्ड भाव ₹2,26,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.95% बढ़कर यानी 2154 रुपये तेजी के साथ 2,27,990 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,836 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। । वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,28,990 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 62.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।
आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं।
MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है रेट?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.34% तक चढ़ा और कीमत 4314.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 1.33% चढ़कर 62.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
कमजोर हाजिर मांग के चलते ट्रेडर्स के सौदा घटाने के चलते गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 792 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,792 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 792 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,26,792 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.73 प्रतिशत की हानि के साथ 61.59 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।