Get App

Aadhar Housing Finance IPO: पहले दिन निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, महज 44% सब्सक्राइब

Aadhar Housing Finance IPO Subscription status: कंपनी ने 300-315 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा IPO से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 10 मई तक निवेश का मौका रहेगा। यहां हमने आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 08, 2024 पर 6:16 PM
Aadhar Housing Finance IPO: पहले दिन निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, महज 44% सब्सक्राइब
Aadhar Housing Finance IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के IPO को आज निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है।

Aadhar Housing Finance IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के IPO को आज निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 44 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 3.05 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 7 करोड़ शेयर हैं। इसके लिए कंपनी ने 300-315 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा IPO से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 10 मई तक निवेश का मौका रहेगा। यहां हमने आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

Aadhar Housing Finance IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 0.33 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 0.60 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 0.41 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें