AccelerateBS India IPO : डिजिटल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी AccelerateBS India का आईपीओ 6 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह एक SME IPO है, जिसमें निवेशक 11 जुलाई तक निवेशक कर सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 90 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस तय किया गया है। इसमें कुल 6.32 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस तरह इश्यू का साइज 5.69 करोड़ रुपये है। AccelerateBS India दुनिया भर में B2B और B2C दोनों कंपनियों को टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्रदान करती है।
AccelerateBS India के आईपीओ के तहत कुल मिलाकर 1.70 करोड़ रुपये तक के 188,800 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 3.99 करोड़ रुपये तक के कुल 443,200 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। केयूर दीपककुमार शाह और कुणाल अरविंद शाह कंपनी के प्रमोटर हैं। आईपीओ के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी मौजूदा 100 फीसदी से घटकर 70.59 फीसदी हो जाएगी।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी ने नेट इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 50 फीसदी अन्य निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।
AccelerateBS India के IPO का लॉट साइज 1600 शेयर है। इसका मतलब है कि खुदरा निवेशकों को कम से कम 144,000 रुपये का निवेश करना होगा। श्रेनी शेयर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है।
AccelerateBS India ने FY22 में 3.56 करोड़ के राजस्व पर 0.26 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। इसने FY21 में 0.43 करोड़ का नेट प्रॉफिट और 4.52 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। AccelerateBS India दुनिया भर में B2B और B2C दोनों कंपनियों को टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्रदान करती है। इन सर्विसेज में DXP (डिजिटल एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म) कंसल्टिंग और इंप्लीमेंटेशन सर्विसेज, डिजिटल प्रोजेक्ट्स और कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कंसल्टिंग सर्विसेज शामिल हैं।