SME सेगमेंट में एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज का ₹121.69 करोड़ का IPO 6 अक्टूबर को 118.84 गुना भरकर बंद हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 135.93 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 193.86 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 76.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब आज, 7 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। उसके बाद कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 25.51 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग अच्छी रह सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। इसके संकेत कंपनी की लिस्टिंग के दिन सच ही हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है।
जिन लोगों ने Acme India Industries IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। प्रोसेस इस तरह है...
Bigshare Services की साइट से
क्या करती है Acme India Industries
एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय रेलवे रोलिंग स्टॉक सेक्टर में काम करती है। इसका फोकस रेलवे कोच के इंटीरियर और पुर्जों की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और वॉरंटी मेंटेनेंस पर है। कंपनी नए रेलवे कोच के लिए टर्नकी फर्निशिंग सॉल्यूशन; पुराने कोच के रिफर्बिशमेंट, अपग्रेडेशन, कन्वर्जन; और टॉयलेट सुविधाओं के आधुनिकीकरण का काम करती है।
यह कई तरह के प्रोडक्ट बनाती और सप्लाई करती है, जैसे ब्रेल साइनेज, FRP प्रोडक्ट, सैनिटरी वेयर, एपॉक्सी फ्लोरिंग, डेकोरेटिव ग्लास FRP, टॉयलेट और कंपार्टमेंट के दरवाजे, सीटें और बर्थ, फायर बैरियर कोटिंग, हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट आदि। एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज 16 रेलवे जोन में ऑपरेशनल है। कंपनी मुख्य रूप से टेंडर-बेस्ड बिजनेस मॉडल के जरिए काम करती है।
IPO में ₹105.98 करोड़ के 54.07 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹15.71 करोड़ के 8.02 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹186-₹196 प्रति शेयर था। कंपनी ने इश्यू की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹34.61 करोड़ जुटाए।
IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए, और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।