Get App

ACME Solar Holdings IPO: 6 नवंबर को खुलेगा 2900 करोड़ का आईपीओ, जानिए कैसा रहै कंपनी का कारोबार

ACME Solar Holdings के IPO के तहत 2395 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 505 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए होगी। कंपनी के एकमात्र प्रमोटर और शेयरहोल्डर ACME क्लीनटेक सॉल्यूशंस OFS में सेलर होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 5:52 PM
ACME Solar Holdings IPO: 6 नवंबर को खुलेगा 2900 करोड़ का आईपीओ, जानिए कैसा रहै कंपनी का कारोबार
रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर ACME सोलर होल्डिंग्स का आईपीओ 6 नवंबर को खुलने वाला है।

ACME Solar Holdings IPO: रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर ACME सोलर होल्डिंग्स का आईपीओ 6 नवंबर को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 2900 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 8 नवंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने 29 अक्टूबर को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। यह Swiggy और Sagility India के साथ अगले हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर आने वाला तीसरा आईपीओ होगा। इसके लिए प्राइस बैंड की घोषणा सोमवार तक होने की उम्मीद है।

जारी होंगे 2395 करोड़ रुपये के नए शेयर

ACME सोलर होल्डिंग्स के आईपीओ के तहत 2395 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 505 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए होगी। कंपनी के एकमात्र प्रमोटर और शेयरहोल्डर ACME क्लीनटेक सॉल्यूशंस OFS में सेलर होगा।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित किए हैं। नेट ऑफर का 75 फीसदी हिस्सा QIB के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 नवंबर को खुलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें