ACME Solar Holdings IPO: ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 2.75 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 नवंबर को होने वाली है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस आईपीओ की शेयर बाजार में फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। दूसरी ओर, ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ का GMP लिस्टिंग से ठीक पहले नेगेटिव हो गया है। इस पब्लिक इश्यू का साइज 2900 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 275-289 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
