2 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट बेहद सुस्त रहने वाला है। नए हफ्ते में केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। वह भी SME। हालांकि पहले से खुले 6 IPO में भी नए हफ्ते में पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 13 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 5 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
