ACME Solar Holdings IPO: रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर ACME सोलर होल्डिंग्स के अईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन यह पब्लिक इश्यू महज 39 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 2.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 5.82 करोड़ शेयर हैं। कंपनी के लिए राहत की बात यह है कि रिटेल निवेशकों का कोटा पूरी तरह भर गया है। आईपीओ के लिए 275-289 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस रखा है। इसमें 8 नवंबर तक निवेश किया जा सकेगा।
