Adani Airports IPO: वित्त वर्ष 2028 तक एयरपोर्ट बिजनेस को लिस्ट करने की योजना, पैरेंट कंपनी ने बताया प्लान

इस साल की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म कैंटर फिट्जगेराल्ड ने Adani Enterprises के शेयर पर कवरेज शुरू किया था और इसे "Buy" रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए प्रति शेयर ₹4,368 का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज का वैल्यूएशन तीन मेन बिजनेस द्वारा संचालित है, जिनमें से मुख्य रूप से एयरपोर्ट बिजनेस है

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 7:29 PM
अदाणी एंटरप्राइजेज वित्तीय वर्ष 2028 तक अपने एयरपोर्ट बिजनेस को लिस्ट करने की योजना बना रही है।

अदाणी एंटरप्राइजेज वित्तीय वर्ष 2028 तक अपने एयरपोर्ट बिजनेस को लिस्ट करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि ग्रुप लेवल पर मौजूदा वित्त वर्ष में इक्विटी के माध्यम से $2 अरब से $3 अरब के बीच फंड जुटाने की भी योजना है। 1994 में फ्लैगशिप कंपनी के पब्लिक होने के बाद से अडानी एंटरप्राइजेज ने 6 अन्य इंडिपेंडेंट बिजनेस को इनक्यूबेट और लिस्ट किया है, जिनका कंबाइंड मार्केट कैप 10 अरब डॉलर से अधिक है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 25 जून को 0.79 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 3169.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

Adani Enterprises पर ब्रोकरेज की राय

इस साल की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म कैंटर फिट्जगेराल्ड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर पर कवरेज शुरू किया था और इसे "Buy" रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए प्रति शेयर ₹4,368 का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज का वैल्यूएशन तीन मेन बिजनेस द्वारा संचालित है, जिनमें से मुख्य रूप से एयरपोर्ट बिजनेस है।


अदाणी एंटरप्राइजेज के पास देश में आठ एयरपोर्ट्स हैं, जिनमें से सात चालू हैं और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। कैंटर फिट्जगेराल्ड ने एयरपोर्ट के बिजनेस का वैल्यूएशन ₹1,622 प्रति शेयर किया है।

जेफरीज ने भी अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹3800 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। इसने हाल ही में अपने नोट में लिखा है कि कंपनी का लक्ष्य भारत के एयरपोर्ट निजीकरण योजना के तहत नए एयरपोर्ट के लिए बोली लगाना है।

जेफरीज और कैंटर फिट्जगेराल्ड दो ही ऐसे एनालिस्ट्स हैं, जिन्होंने अदाणी एंटरप्राइजेज पर कवरेज किया है। कैंटर ने हिंडनबर्ग का जिक्र करते हुए नोट में कहा, "हमारा मानना ​​है कि इनवेस्टर कम्युनिटी अदाणी के बारे में जो कुछ भी जानता है, वह 2023 की शुरुआत में प्रकाशित एक छोटी रिपोर्ट से आया है।" बता दें कि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने हिंडनबर्ग के दिनों में हुए अपने सभी नुकसानों की भरपाई कर ली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।