Adani Wilmar IPO: कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 218-230 रुपए तय हुआ

Adani Wilmar IPO: कंपनी 3600 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है जिसमें से 1900 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज में होगा

अपडेटेड Jan 21, 2022 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिलहाल अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं और अडानी विल्मर लिस्ट होने वाली सातवीं कंपनी है

Adani Wilmar IPO: खाद्य तेल यानी एडिबल ऑयल बनाने वाली दिग्गज कंपनी Adani Wilmar का इश्यू 27 जनवरी को खुलने वाला है। Adani Wilmar का प्राइस बैंड 218-230 रुपए तय किया गया है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए इश्यू 25 जनवरी को खुलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, "Adani Wilmar के IPO का इंटिमेशन 2 अगस्त 2021 को दिया गया था। इसके बाद अडानी एंटरप्राइज ने 19 जनवरी 2022 को सेबी में रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया और 20 जनवरी को इसकी मंजूरी मिल गई।"

Adani Wilmar एक ज्वाइंट वेंचर है जिसमें सिंगापुर के विल्मर ग्रुप और भारत के अडानी ग्रुप की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है।

Adani Wilmar ने शुरुआत में 4500 करोड़ रुपए के IPO की योजना बनाई थी लेकिन बाद में उसे घटाकर 3600 करोड़ रुपए कर दिया। Adani Wilmar फ्यूचर ब्रांड्स के नाम से खाने का तेल बेचती है। कंपनी ने बताया कि इश्यू में पूरी तरह फ्रेश शेयर होगा। इससे जुटाए फंड का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज होगा।


Adani Wilmar IPO से जुड़ी सारी जानकारियां

कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। अडानी विल्मर के इश्यू का प्राइस बैंड 218-230 रुपए तय हुआ है। कुल 3600 करोड़ रुपए के IPO में से 1900 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी की कामकाजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 1100 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और 500 करोड़ रुपए को अधिग्रहण और इनवेस्टमेंट में डाला जाएगा।

AGS Transact Technologies IPO: दूसरे दिन 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.74 गुना बोली

अडानी विल्मर ने अपने इश्यू प्राइस को 4500 करोड़ रुपए से घटाकर 3600 करोड़ रुपए कर दिया जिसे निवेशक अच्छा कदम मान रहे हैं। इससे कंपनी को बेहतर रिटर्न ऑफ कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) हासिल करने में मदद मिलेगी।

फिलहाल अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं। अडानी विल्मर लिस्ट होने वाली सातवीं कंपनी है। अडानी एंटरप्राइज के अलावा दूसरी लिस्टेड कंपनियों में अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।