Get App

Adani Wilmar IPO: कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुल सकता है, जानिए इसकी खास बातें 

Adani Wilmar IPO: कंपनी ऐसे समय में IPO लेकर आ रही है जब कंज्यूमर्स के बीच ब्रांडेड और पैकेज्ड फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 3:23 PM
Adani Wilmar IPO: कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुल सकता है, जानिए इसकी खास बातें 
Adani Wilmar का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा

Adani Wilmar IPO: फॉर्च्यून ब्रांड ने एडिबल ऑयल बनाने वाली FMCG कंपनी Adani Wilmar का इश्यू इसी महीने की 27 तारीख को आ सकता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया है कि कंपनी का IPO 27 जनवरी को खुल सकता है। Adani Wilmar गौतम अडानी के अडानी ग्रुप और सिंगापुर के Wilmar ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है।

रुचि सोया, HUL, ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डाबर इंडिया और नेस्ले इंडिया इस सेक्टर की कुछ लिस्टेड कंपनियां हैं जिनकी टक्कर Adani Wilmar से है। कंपनी ऐसे समय में IPO लेकर आ रही है जब कंज्यूमर्स के बीच ब्रांडेड और पैकेज्ड फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण भी ऐसे प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ी है।

LIC IPO लेने से न जाएं चूक...ऐसे शुरू हो गई Demat Accounts बनवाने की होड़

Adani Wilmar के इश्यू की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा।" 29 जनवरी को शनिवार और 30 जनवरी को रविवार है। 1 फरवरी को इस साल बजट पेश होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें