Best Performing IPOs in 2022 : 2021 में शानदार प्रदर्शन के बाद, 2022 में मुख्य रूप से प्राइमरी मार्केट में सुस्ती देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव रहा। कई एनालिस्ट्स ने माना कि प्राइमरी मार्केट में सुस्ती की मुख्य वजह लिक्विडिटी में कमी, वैश्विक चिंताओं के कारण पैदा अनिश्चितता और हाल में लिस्टेड कंपनियों में तेज गिरावट से आईपीओ मार्केट का सेंटीमेंट बिगड़ना रही हैं। वर्ष 2022 में 32-34 इश्यू के जरिये 55,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाई गई। हालांकि, एनालिस्ट्स ने माना कि इस साल लिस्ट हुए 84 फीसदी से ज्यादा आईपीओ इश्यू प्राइस से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
