Adisoft Technologies IPO: 77 गुना सब्सक्राइब हुए आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट, GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग का संकेत!

Adisoft Technologies IPO Allotment: ₹74.10 करोड़ के इस फ्रेश इश्यू को तीन दिनों की सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान बंपर रिस्पांस मिला। इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया और यह कुल 77.45 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका प्राइस बैंड ₹163 से ₹172 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। एक लॉट में 800 शेयर थे, जिसके लिए निवेशकों ने भारी बोली लगाई

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
₹74.10 करोड़ के इस फ्रेश इश्यू को तीन दिनों की सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान बंपर रिस्पांस मिला

Adisoft Technologies IPO Allotment: एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो गया है। कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी मंगलवार, 28 अप्रैल को फाइनल होना है। अलॉटमेंट से पहले इसके ग्रे मार्केट प्राइस में भी हलचल देखने को मिली है। निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार KFin Technologies और NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

निवेशकों का मिला जबरदस्त रिस्पांस

₹74.10 करोड़ के इस फ्रेश इश्यू को तीन दिनों की सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान बंपर रिस्पांस मिला। इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया और यह कुल 77.45 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका प्राइस बैंड ₹163 से ₹172 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। एक लॉट में 800 शेयर थे, जिसके लिए निवेशकों ने भारी बोली लगाई।


KFin Technologies पर ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आपने भी इस IPO के लिए आवेदन किया है, तो रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले लिंक पर जाएं: https://ipostatus.kfintech.com/
  • 'Select IPO' सेक्शन में 'Adisoft Technologies' चुनें।
  • अब अपना PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या Demat Account नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

NSE की वेबसाइट पर चेक करने का तरीका

  • एनएसई के अलॉटमेंट पेज पर जाएं: NSE Allotment Page
  • ‘Equity & SME IPO bid details’ विकल्प को चुनें।
  • लिस्ट से 'Adisoft Technologies Ltd' सिलेक्ट करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और PAN डिटेल्स भरें।
  • 'Submit' पर क्लिक करते ही आपको अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी।

क्या करती है कंपनी और कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सिस्टम बनाने का काम करती है। इसमें रोबोटिक सेल, ऑटोमेटेड असेंबली लाइन्स और स्पेशल-पर्पज मशीनों की डिजाइनिंग और इंस्टॉलेशन शामिल है। आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी नई फैक्ट्री यूनिट लगाने, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

कितना चल रहा है GMP और कब होगी लिस्टिंग?

ग्रे मार्केट में एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयरों को लेकर उत्साह बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स और 'investorgain' के अनुसार, शेयर ₹189 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह ₹172 के अपर प्राइस बैंड पर करीब 9.88% का प्रीमियम दिखा रहा है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE के SME प्लेटफॉर्म पर गुरुवार, 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।