Aditya Birla Sun Life AMC IPO: शेयरहोल्डरों में मुनाफे का 40 से 50% डिविडेंड के तौर पर बांटेगी कंपनी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि मौजूदा डिविडेंड पॉलिसी आगे भी जारी रहेगी

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 9:53 AM
Story continues below Advertisement

आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का आईपीओ बुधवार 29 सितंबर को खुल गया और 1 अक्टूबर तक बोली के लिए उपलब्ध रहेगा। इस बीच कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ए बालासुब्रमण्यम ने मनीकंट्रोल के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि कंपनी की डिविडेंड पॉलिसी आगे भी जारी रहेगी और वह शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद भी शेयरहोल्डरों को नेट प्रॉफिट का 40 से 50% डिविडेंड के तौर पर दे सकती है।

उन्होंने कहा, "पिछले सात-आठ सालों से जो कंपनी ने जो भी मुनाफा कमाया है उसे डिविडेंड के रूप में दोनों शेयरहोल्डरों- आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ में बांटा गया है। इस तरह देखें तो कंपनी ने पिछले सात-आठ सालों में करीब 1,000 करोड़ रुपये डिविडेंड के तौर पर दिए हैं। हम भविष्य में इस पॉलिसी को जारी रखेंगे।"

OYO का आईपीओ रोकने का इरादा नहीं, बस अपना शेयर सुरक्षित रखना चाहते हैं: जो रूम्स

बालासुब्रमण्यम ने कहा, "मुनाफे का एक निश्चित हिस्सा छोड़कर बाकी सभी को डिविडेंड के तौर पर शेयरहोल्डरों में बांटा जाएगा। जाहिर है कि बोर्ड और शेयरहोल्डरों की मंजूरी के बाद यह किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि मुनाफे का करीब 40-50% हिस्सा डिविडेंड के तौर पर दिया जाएगा।"

आईपीओ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "एंकर निवेशकों से आईपीओ को अच्छा रिसपॉन्स मिला है। एंकर निवेशकों के लिए 800 करोड़ रुपये का इश्यू साइज था, जो करीब साढ़े तीन गुना सब्सक्राइब हुआ है।"

Paras Defence IPO: आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को शेयर बाजार में धमाल मचा सकता है यह आईपीओ


उन्होंने आगे कहा, "भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट के निवेशकों ने भी लॉन्ग-टर्म के लिए निवेश किया है। AMC बिजनेस में हम पिछले 27 सालों से कारोबार है। हम हर साल ग्रोथ कर रहे हैं और देश की शीर्ष AMC कंपनियों में शुमार है। यह सबकुछ निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर बनाता है।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।