Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आदित्य बिड़ला ग्रुप की म्यूचुअल फंड कंपनी का इश्यू 29 सितंबर को खुला और 1 अक्टूबर को बंद होगा। Aditya Birla Sun Life AMC का इश्यू पहले दिन तक 58% सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इश्यू से 2770 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका इश्यू प्राइस 695-712 रुपए है।
रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 109% बुकिंग हुई है। जबकि आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरहोल्डर्स ने रिजर्व पोर्शन में 57% बोली लगाई है। कुल इश्यू का 19.44 लाख शेयर आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व है।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा अभी तक 14% सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 25800 शेयरों के लिए अभी तक बोली लगाई है।
इश्यू का 50% हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और बाकी का 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए है।
कंपनी ने 2.77 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं जबकि अभी तक बोली 1.59 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए लगी है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले 28 सितंबर को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 789 करोड़ रुपए जुटाए थे।
इश्यू खुलने के दिन Aditya Birla Sun Life AMC का GMP 27 रुपए चल रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग होती है।
यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें इसके दो प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी के प्रमोटर आदित्य बिड़ाल कैपिटल और सन लाइफ (इंडिया) AMC इनवेस्टमेंट्स अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं।