म्यूचुअल फंड्स के इनवेस्टमेंट वाले इन स्टॉक्स में पिछले वर्ष मार्च से आई 20 गुणा तक तेजी

म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने कम मार्केट कैप वाले इन स्टॉक्स में लो लेवल्स पर इनवेस्टमेंट किया था

अपडेटेड Sep 29, 2021 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement

बेंचमार्क सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह 60,000 पॉइंट का लेवल पार किया था। यह देश के इक्विटी मार्केट्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले 18 महीनों में इक्विटी मार्केट ने कई रुकावटों के बावजूद बढ़त हासिल की है। इस अवधि में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने 350 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।

म्यूचुअल फंड्स के इनवेस्टमेंट वाले कुछ स्टॉक्स में पिछले वर्ष मार्च से 20 गुणा तक की तेजी आई है। हालांकि, इनमें से अधिकतर बहुत कम मार्केट कैपिटल वाले हैं।

1. Balaji Amines

केमिकल सेक्टर का यह स्टॉक निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स का हिस्सा है। इसमें क्वांट एक्टिव फंड सहित पांच म्यूचुअल फंड्स का इनवेस्टमेंट है। क्वांट एक्टिव फंड ने इस स्टॉक में दो महीने पहले इनवेस्ट इनवेस्टमेंट किया था।

2. टैनला प्लेटफॉर्म

इस सॉफ्टवेयर कंपनी के स्टॉक्स चार इंडेक्स स्कीमों और  BOI AXA फ्लेक्सि कैप के पास हैं।


3. CG Power and Industrial Solutions

इस स्टॉक में नवी लॉन्ग टर्म एडवांटेज,  HDFC फ्लेक्सि कैप, IDFC टैक्स एडवांटेज और एक्सिस ग्रोथ ऑपर्च्यूनिटीज का इनवेस्टमेंट है।

Piramal Group ने DHFL का अधिग्रहण पूरा होने का किया ऐलान, कंपनी ने चुकाए कुल 38,000 करोड़ रुपए

4. मास्टेक

IDFC कोर इक्विटी, ICICI प्रू टेक्नोलॉजी और IDFC इमर्जिंग बिजनेसेज के पास पिछले एक वर्ष से अधिक से इस कंपनी में इनवेस्टमेंट है।

5. अडानी टोटल गैस

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 100 सहित आठ ETF और इंडेक्स फंड्स के पोर्टफोलियो में अडानी टोटल गैस का स्टॉक मौजूद है।

6. सारेगामा इंडिया

इस मीडिया स्टॉक में टाटा स्मॉल कैप, BOI AXA टैक्स एडवांटेज और यूनियन स्मॉल कैप के पास इनवेस्टमेंट है।

7. नाहर स्पिनिंग मिल्स

इस टेक्सटाइल्स कंपनी में क्वांट स्मॉल कैप का पिछले तीन महीनों से इनवेस्टमेंट है।

8. इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना

इस स्टॉक में आठ स्कीम्स ने इनवेस्टमेंट किया है। इनमें निप्पॉन इंडिया वैल्यू और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप शामिल हैं।

9. तेजस नेटवर्क्स

टेलीकॉम सेक्टर की इस कंपनी को निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप और इडलवाइज स्मॉल कैप ने अपने पोर्टफोलियो में रखा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।