Sensex का सिर्फ एक शेयर लाल, धनतेरस को Nifty 25000 पार, लेकिन हल्की बढ़ी पोर्टफोलियो की चमक

Sensex-Nifty closes green: दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले धनतेरस को निफ्टी फरवरी के बाद फिर 25000 के पार पहुंचा तो सेंसेक्स ने 81 हजार का लेवल पार किया। हालांकि निवेशकों की दौलत में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। जानिए ऐसा क्यों और चेक करें सेंसेक्स का इकलौता लाल बंद होने वाला शेयर कौन-सा है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार सातवें कारोबारी दिन धनतेरस को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत की खुमारी अभी भी भारतीय मार्केट पर छाई हुई है और लगातार सातवें दिन मार्केट में रौनक छा गई। वैश्विक बाजारों में हाहाकार के बावजूद धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर मार्केट ने दिवाली मनाई और 27 फरवरी के बाद पहली बार निफ्टी ने 25000 और सेंसेक्स ने 81,000 का लेवल पार किया।

हालांकि ब्रोडर लेवल पर भारी दबाव बना रहा लेकिन मिडकैप स्पेस ने काफी हद तक रिकवरी कर ली। निफ्टी मिडकैप 100 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 1% की गिरावट है। साथ ही मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 13.71% के उछाल के साथ 17.72 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है। इस मिले-जुले में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार तेजी के बावजूद ₹40 हजार करोड़ से थोड़ा अधिक ही बढ़ा यानी निवेशकों की दौलत में ₹40 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

सेक्टरवाइज हैवीवेट प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स ने मार्केट को ऊपर उठा लिया और इसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक ऊपर चढ़ गया। फार्मा सेक्टर ने भी इसका साथ दिया और निफ्टी फार्मा 1% से अधिक मजबूत हुआ। पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई।


अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 6 नवंबर को धनतेरस के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1718.01 प्वाइंट्स यानी 2.17% की बढ़त के साथ 81,028.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 493.75 प्वाइंट्स यानी 2.01% के उछाल के साथ 25,030.35 के डे-हाई पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293.96 प्वाइंट्स टूटकर 79,016.05 तक और और निफ्टी 148.55 प्वाइंट्स फिसलकर 24,388.05 तक आ गया था।

₹40 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,02,70,373.34 करोड़ था। आज यानी 6 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,03,10,518.60 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹40,145.26 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।

Sensex का सिर्फ एक शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ एक-पावरग्रिड ही लाल बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में आज सबसे अधिक बढ़त रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

110 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4626 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1873 शेयर आज मजबूत हुए तो 2529 में गिरावट रही जबकि 224 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 110 शेयर एक साल के हाई और 102 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 37 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

धनतेरस पर इन चार वजहों से मार्केट में झमाझम रिकवरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।