Get App

Advent Internation IPO: 1 अरब डॉलर का IPO ला रही है यह हेयर केयर कंपनी

कंपनी अपने 6.7 करोड़ शेयर को 14-16 डॉलर के प्राइस बैंड पर ऑफर करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 10:18 AM
Advent Internation IPO: 1 अरब डॉलर का IPO ला रही है यह हेयर केयर कंपनी

प्राइवेट इक्विटी फर्म Advent International  की मालिकाना हक वाली कंपनी Olaplex Holdings Inc ने अमेरिकी शेयर बाजार में आईपीओ के लिए आवेदन दिया है। आईपीओ के लिए कंपनी अपना वैल्यूएशन 10.4 अरब डॉलर चाहती है। Olaplex Holdings एक हेयर-केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है।

कंपनी ने कहा कि वह अपने 6.7 करोड़ शेयर को 14 से 16 डॉलर के प्राइस बैंड के बीच ऑफर करेगी। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से Olaplex के आईपीओक की साइज करीब 1.07 अरब डॉलर रुपये बैठती है।

मजबूत ग्लोबल संकेतों से स्टॉक मार्केट में तेजी लौटी, निफ्टी 17,500 के पार

ओलाप्लेक्स की स्थापना 2014 में हुई थी, जिसे 2019 में एडवेंट ने खरीदा था। ओलाप्लेक्स के अलावा एडवेंट की दो और कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। इसमें पेमेंट कंपनी एक्सप्लोर टेक्नोलॉजीज LLC और फूड कंपनी सोवोस ब्रांडस INC शामिल है।

ओलाप्लेक्स Nasdaq में अपने शेयरों "OLPX" सिंबल के तहत लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। कंपनी के लीड अंडरराइटर्स में गोल्डमैन सैक्स एंड कंपनी, जे पी मॉर्गन, मॉर्गन स्टैनली और बार्कले शामिल हैं।

Paytm IPO: कंपनी के 20 कर्मचारियों ने IPO के लिए 5.45 लाख शेयर

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें