Aeroflex Industries IPO: इश्यू का प्राइस बैंड 102-108 रुपए तय, जानिए कब खुल रहा है IPO

Aeroflex Industries IPO: 108 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 351 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। 351 करोड़ रुपए के इस IPO में 162 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है। जबकि 189 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 9:06 AM
Aeroflex Industries IPO: जानिए कब होने वाली है शेयरों की लिस्टिंग

Aeroflex Industries IPO: मेटालिक फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के इश्यू का प्राइस बैंड 102-108 रुपए तय हुआ है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 351 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। 351 करोड़ रुपए के इस IPO में 162 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है। जबकि 189 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। कंपनी की प्रमोटर कंपनी Sat Industries IPO में अपनी 1.75 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचेगी।

Aeroflex Industries IPO: जानिए कब खुल रहा है इश्यू

Aeroflex Industries का इश्यू 22 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। पहले यह इश्यू 21 अगस्त को खुलकर 23 अगस्त को बंद होने वाला था। कंपनी का एंकर बुक इश्यू खुलने से एक दिन पहले 21 अगस्त को खुलेगा।


ऑफर साइज का 50 फीसदी हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है जिसमें से 60 फीसदी एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट किया जा सकता है। बाकी बचे 50 फीसदी में से15 फीसदी HNI और 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी के IPO में 5 लाख इक्विटी शेयर होल्डिंग कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

Aeroflex Industries के इश्यू का क्या है लॉट साइज

इनवेस्टर्स एक लॉट में मिनिमम 130 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर्स को इश्यू में कम से कम 14.040 रुपए लगाने होंगे। जबकि मैक्सिमम 1,96,560 रुपए निवेश कर सकते हैं।

फ्लेक्सिबल रबर बनाने वाली इस कंपनी का 80 फीसदी बिजनेस एक्सपोर्ट्स से आता है। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड में से 32 करोड़ रुपए का इस्तेमाल लोन चुकाने में करेगी। इसके अलावा 84 करोड़ रुपए कंपनी के कामकाज और कुछ अधिग्रहणों पर खर्च करने वाली है। Aeroflex Industries के शेयरों की लिस्टिंग 1 सितंबर को होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।