Aeroflex Industries IPO : पहले दिन 6.72 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, सभी कैटेगरी के निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा

Aeroflex Industries IPO : कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 351 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 102-108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक निवेश का मौका है। इस आईपीओ के लिए 130 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,040 रुपये लगाने होंगे

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 8:02 PM
Aeroflex Industries के आईपीओ को आज 22 अगस्त को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Aeroflex Industries IPO : एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को आज 22 अगस्त को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू शुरुआती 50 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में सभी कैटेगरी के निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं, जिसके चलते यह 6.72 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 15.60 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 2.32 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 351 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 102-108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक निवेश का मौका है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.17 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 14.11 गुना


रिटेल इन्वेस्टर्स - 6.71 गुना

टोटल - 6.72 गुना

(BSE, 22 अगस्त 2023, 05:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 130 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,040 रुपये लगाने होंगे। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 अगस्त को फाइनल होगा और इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की मार्केट में 1 सितंबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री होगी। इसके अलावा बाकी 189 करोड़ रुपये के 1.75 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी।

नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इनऑर्गेनिक एक्विजिशन में करेगी। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

Aeroflex Industries के बारे में

ऐरोफ्लेक्स (पूर्व नाम सुयोग इंटरमीडिएट्स) ब्रेडेड होज, अनब्रेडेड होज, सोलर होज, गैस होज, वैक्यूम होज, ब्रेडिंग, इंटरलॉक होज, होज असेंबली, लेंसिंग होज असेंबली, जैकेटेड होज एसेंबली, एग्जॉस्ट कनेक्टर्स, एग्जॉस्ट गैस रीसर्कुलेशन ट्यूब्स, एक्सपैंशन बेलोज, कंपेंसेटर्स और एंड फिटिंग्स बनाती है।

इसका प्लांट नवी मुंबई के तलोजा में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 4.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष बढ़कर 6.01 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 27.51 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 30.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।