Aeroflex Industries IPO : दूसरे दिन तक 21.10 गुना सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Aeroflex Industries IPO : इश्यू को अब तक 48.98 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 2.32 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने किया है। इसके अलावा अन्य कैटेगरी में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 8:59 PM
Aeroflex Industries के IPO को आज 23 अगस्त को भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Aeroflex Industries के IPO को आज 23 अगस्त को भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 21.10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 48.98 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 2.32 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने किया है। इसके अलावा अन्य कैटेगरी में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 351 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 102-108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक निवेश का मौका है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 8.05 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 46.42 गुना


रिटेल इन्वेस्टर्स - 17.78 गुना

टोटल - 21.10 गुना

(BSE, 23 अगस्त 2023, 05:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 130 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,040 रुपये लगाने होंगे। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 अगस्त को फाइनल होगा और इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की मार्केट में 1 सितंबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री होगी। इसके अलावा बाकी 189 करोड़ रुपये के 1.75 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी।

नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इनऑर्गेनिक एक्विजिशन में करेगी। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

Aeroflex Industries के बारे में

ऐरोफ्लेक्स (पूर्व नाम सुयोग इंटरमीडिएट्स) ब्रेडेड होज, अनब्रेडेड होज, सोलर होज, गैस होज, वैक्यूम होज, ब्रेडिंग, इंटरलॉक होज, होज असेंबली, लेंसिंग होज असेंबली, जैकेटेड होज एसेंबली, एग्जॉस्ट कनेक्टर्स, एग्जॉस्ट गैस रीसर्कुलेशन ट्यूब्स, एक्सपैंशन बेलोज, कंपेंसेटर्स और एंड फिटिंग्स बनाती है।

इसका प्लांट नवी मुंबई के तलोजा में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 4.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष बढ़कर 6.01 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 27.51 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 30.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।